बीते कई दिनों से हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख के साथ होने की चर्चाएं जारी हैं। पहले भी कई बार एक्टर्स को साथ देखा जा चुका है। अब उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद एक बार फिर फैंस के मन में कई सवाल खड़े होने लगे हैं।
पोस्ट के बैकग्राउंड से शुरू हुई चर्चाएं
दरअसल हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ दिनों पहले कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें पुणे के विंड्स ओवर वॉटर के केबिन की हैं। दोनों की पोस्ट में कुछ समानताएं नजर आ रही हैं। पोस्ट एक जगह की है, जहां वे शांति भरा समय बिताते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि दोनों की तस्वीरें एक ही जगह की दिखाई दे रही है। हालांकि दोनों की साथ में कोई तस्वीर नहीं है।