फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसी भी बात पर यकीन दिला सकते हैं…’, अदिति राव ने बांधे रणबीर कपूर की तारीफों के पुल; साझा किया पुराना अनुभव

Fri, 07 Aug 2026 01:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aditi Rao Hydari Praise Actor Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की चर्चा के बीच अदिति राव हैदरी ने रणबीर कपूर को जमकर सराहा है। उनके साथ अभिनय करने का पुराना अनुभव भी साझा किया है। 
 
विज्ञापन
अदिति राव हैदरी और रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aditiraohydari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदिति राव हैदरी ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘रॉकस्टार’ में अभिनय किया था, वह इस फिल्म में सहायक भूमिका में थीं। उनके और रणबीर कपूर के बीच भी रोमांटिक सीन्स फिल्म में थे। ‘रॉकस्टार’ में अदिति ने शीना का रोल किया था। हाल ही में फिल्म ‘रामायण’ की चर्चा के बीच वह रणबीर कपूर की एक्टिंग स्किल्स के बारे में काफी कुछ बोलीं। 

रणबीर कपूर को बताया अपना पसंदीदा अभिनेता 

विज्ञापन

ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे को दिए गए हालिया इंटरव्यू में अदिति राव हैदरी कहती हैं, ‘रणबीर के साथ काम करना जबरदस्त था। वह कमाल के हैं, सच में कमाल के हैं। वह मेरे पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं। वह काम के दौरान पूरी तरह मौजूद रहते हैं। वह आपको किसी भी बात पर यकीन दिला सकते हैं।’ 

इस निर्देशक की भी कायल हैं अदिति राव हैदरी? 
ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे के साथ की गई बातचीत में ही रणबीर कपूर के अलावा अदिति राव हैदरी ने निर्देशक संजय लीला भंसाली का भी जिक्र किया। वह कहती हैं, ‘मैं संजय सर को बहुत पसंद करती हूं। मुझे उनके साथ काम करना बहुत अच्छा लगता है। वह हमारे लिए बहुत शानदार माहौल बनाते हैं और अपने एक्टर्स और किरदारों से बहुत प्यार करते हैं। वह जो कुछ भी करते हैं, उसमें प्यार और जबरदस्त जुनून होता है। यह देखना बहुत इंस्पायरिंग होता है। हर कोई इस बारे में बात करता है कि वह अपने एक्टर्स को कैसे चुनौती देते हैं, लेकिन वह खुद को सबसे ज्यादा चुनौती देते हैं।’  

विज्ञापन

अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम@aditiraohydari
ये खबर भी पढ़ें: अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने बिखेरा जलवा, हाथों में हाथ डालकर किया रैंप वॉक; वीडियो हुआ जमकर वायरल 

अदिति राव का का करियर फ्रंट
इस साल वह साइलेंट फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ में नजर आईं। इसके अलावा वह दो फिल्में ‘पारिवारिक मनोरंजन’ और ‘लायनेस’ भी कर रही हैं। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें