फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी फिल्म रिलीज होते बढ़ गई अनिल कपूर के बेटे की डिमांड, जानें क्या बोलेेे

Sat, 26 May 2018 02:53 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हर्षवर्धन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म भावेश जोशी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल में मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने बहुत सारी बातें कीं। हर्षवर्धन से पूछा गया कि भविष्य में वो कौनसी एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहते हैं। उनका कहना था सैयामी खेर और श्रेया सभरवाल के साथ अच्छा अनुभव रहा है। 
विज्ञापन


हर्षवर्धन ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर मैं कोई ऐसी फिल्म करता हूं जिसमें फिल्म में एक्ट्रेस का रोल अहम हो तो एक्ट्रेस को फिल्म में लेना आसान हो जाता है। 'मिर्ज्या' मेरी पहली फिल्म थी और ये एक पुरुष प्रधान फिल्म थी।

फिल्म भावेश जोशी में भी एक्ट्रेस का रोल लीड नहीं है। ऐसी फिल्मों में जानी मानी अभिनेत्रियों को कास्ट करना मुश्किल हो जाता है। उनसे जब पूछा गया कि फिर भी कोई एक एक्ट्रेस जिसके साथ आप काम करना चाहें। हर्षवर्धन ने कहा आलिया भट्ट, निमरत कौर और गीतांजलि थापा ये सब महान कलाकार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके साथ काम करने की चाहत है। मेरा मानना है कि अगर आप अच्छे एक्टर्स के साथ काम करते हैं तो वो आपको और भी अच्छा एक्टर बना देते हैं। जैसा कि मेरे साथ फिल्म भावेश जोशी में हुआ है। इसमें मुझे बहुत अच्छे को एक्टर्स मिले हैं। 

प्रियांशु हैं आशीष वर्मा हैं निशिकांत कामत हैं। ये लोग बहुत अच्छे और ट्रेंड एक्टर हैं राष्ट्रीय नाट्स स्कूल से आए हैं। अगर लोगों को इस पिक्चर में मेरा काम पसंद आया तो इसका श्रेय मेरे साथी कलाकारों को जाता है। 

भावेश जोशी सुपरहीरो एक युवा युवक की कहानी है जिसके अंदर बदले की आग झुलस रही है और बदला लेने की इस कशमकश में उसे अहसास होता है कि उसकी किस्मत में इससे भी बड़ी चीज़ें लिखी हुई हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें