हर्षवर्धन कपूर और अभिनव बिंद्रा
- फोटो : Instagram/ Harshvardhan
बॉलीवुड में इन दिनों स्पोर्ट्स स्टार की बॉयोपिक फिल्मों ने रफ्तार पकड़ ली है। काफी दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि हर्षवर्धन कपूर अभिनव बिंद्रा पर बनने वाली बायोपिक में उनका किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।
हाल ही में हर्षवर्धन कपूर ने सोशल मीडिया पर इस बात को कंफर्म करते हुए ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा के साथ अपना एक फोटो शेयर किया है।
इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए हर्षवर्धन ने कैप्शन में लिखा है, 'शुरूआत काफी खास होती है, खासकर जब आप किसी ऐसे किरदार को निभाने वाले हों जिस पर देश को गर्व है। मुझे अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाने के लिए मिला है तो मैं पूरी कोशिश करूंगा कि इस किरदार को पर्दे पर बखूबी उकेर पाऊं।'
पढ़ें- सनी लियोनी ने पहली बार खोले राज, बड़े-बड़े स्टार्स कैसा सुलूक करते थे उनके साथ
आपको बता दें कि इससे पहले हर्षवर्धन 'मिर्जया' में नजर आए थे जो उनकी पहली फिल्म थी। हाल ही में पोस्ट की हर्षवर्धन कपूर की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं इसके साथ इस बायोपिक का भी सभी को काफी बेसब्री से इंतजार है।