फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार इस फिल्म में पापा अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे हर्षवर्धन

Mon, 18 Sep 2017 10:54 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
अनिल कपूर के साथ बेटे हर्षवर्धन
विज्ञापन
अनिल कपूर के साथ उनके बेटे हर्षवर्धन को स्क्रीन पर देखने का फैंस का सपना अब जल्द ही पूरा होने वाला है। खबरों की मानें तो हर्षवर्धन कपूर जल्द ही भारतीय शूटर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में दर्शकों को दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म की खास बात ये है कि हर्षवर्धन के साथ फिल्म में उनके पापा अनिल कपूर भी दिखाई देंगे।
विज्ञापन


पढ़ें- 'आरोपो के लिए कंगना रनौत को जाना होगा जेल'

इस खबर की जानकारी खुद हर्षवर्धन ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर दी है। हर्षवर्धन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके बताया कि अनिल कपूर रील लाइफ में भी अपने बेटे के पापा का किरदार निभाने वाले हैं। अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की इस बाप-बेटे की जोड़ी को एकसाथ देखना काफी दिलचस्प होगा।
  Going to be sharing screen space for the first time with my dad in my next movie #Bindra! @AnilKapoor https://t.co/pPFsBNOiTB pic.twitter.com/6aNLBxmKqB — Harshvardhan Kapoor (@HarshKapoor_) September 15, 2017
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले हर्षवर्धन ने फिल्म मिर्ज्या से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में हर्षवर्धन की जबरदस्त एक्टिंग होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। इसके बाद हर्षवर्धन ने डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'भावेश जोशी' के लिए भी काम किया है। यह फिल्म दर्शकों को बड़े पर्दे पर अगले साल देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें