फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुपरस्टार का क्या करना, मेरी फिल्म में कहानी ही हीरो है'

Mon, 04 Jul 2016 07:05 PM IST
रिज़वान/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
1984 के दंगे आज भी देश को परेशान करते हैं। इन दंगो के लेकर सियासत खूब होती है और बयानबाजी भी लेकिन किन हालात का सामना उस समय दंगे से पीड़ित लोगों ने किया वो किसी ने नहीं सोचा। अब इस पूरे मामले को पर्दे पर उतारने जा रहे हैं हैरी सचदेवा। 1984 के दंगों के बाद एक परिवार के दंगे से जूझने की कहानी पर बनी ' 31 अक्टूबर' के युवा प्रोड्यूसर हैरी सचदेवा ने अमर उजाला से ना सिर्फ अपनी फिल्म बल्कि दूसरे मुद्दों पर भी खुलकर बातचीत की, बात कर रहे हैं रिजवान।
विज्ञापन


आपने सिक्ख दंगों जैसा संवेदनशील विषय चुना, इसकी क्या वजह है? इस सवाल पर हैरी कहते हैं कि 'हमारी फिल्म की कहानी बेहद मार्मिक है और फिर 31 साल से किसी ने इस विषय को पर्दे पर नहीं उतारा। ऐसे में मुझे लगा कि ये एक ऐसा विषय है जिस पर फिल्म बननी चाहिए और मैंने फिल्म बनाई'

क्या आपको नहीं लगता कि बड़े सितारों के बिना फिल्म का चलाना आजकल मुश्किल होता जा रहा है?
'मुझे ऐसा नहीं लगता' आज नीरजा जैसी फिल्में शानदार कमाई कर रही हैं जो नायिका प्रधान हैं। वहीं हमारी फिल्म की हीरोइन सोहा अली खान और हीरो वीरदास तो बॉलीवुड में अपनी एक पहचान रखते हैं। मैं अपनी फिल्म को लेकर विश्वास से भरा हूं क्योंकि मेरी फिल्म में हीरो उसकी कहानी है।'
विज्ञापन


1984 के दंगों के बारे में फिल्म क्या दिखाएगी?
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए दंगों ने देश को हिला कर रख दिया। फिल्म दंगे से पीड़ित एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में उस समय की सच्चाई सामने आएंगी, इसके लिए आपको फिल्म का इंतजार करना होगा। हमारी फिल्म विश्वभर में कई मंचो पर दिखाई जा चुकी है और इसे बेहद सराहना मिली है। फिल्म को हम सितंबर माह में रिलीज करेंगे तो तो आप खुद देखेंगे।


सलमान खान के 'रेप कमेंट' को लेकर बहुत बवाल मचा हुआ है, आप क्या कहना है?
'मैं सलमान को सही या गलत कहने वाला कोई नहीं होता हूं। सबका अपना-अपना नजरिया होता है, जिसको जैसे ठीक लगे वो करें। किसी के बारे में मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा'

अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बताइए?
'इस वक्त दो फिल्मों पर मैं काम कर रहा हूं, एक है 'उडन छू' जिसमें बॉलीवुड के कई पुराने सितारें दिखाई देंगे। ये एक कॉमेडी फिल्म होगी। एक और फिल्म हम एक बड़े क्रान्तिकारी की जिदंगी पर बना रहे हैं, जिनके योगदान को सिनेमा और देश भूल गया है। इस फिल्म का नाम 'क्रान्तिकारी पंडित' होगा। दोनों ही फिल्मों को मैं निर्देशित करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें