फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरी पॉटर ने गुपचुप कर ली सगाई, जानिए लड़की के बारे में

Fri, 10 Mar 2017 11:39 AM IST
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
हैरी पॉटर बनकर पूरी दुनिया में छाने वाले डेनियल रेडक्लिफ ने अपनी गर्लफ्रेंड एरिन डार्क से सगाई कर ली है। कहा जा रहा है कि दोनों इस साल शायद शादी भी कर लें।
विज्ञापन


हालांकि डेनियल की टीम ने ऐसी सभी खबरों को नकार दिया है लेकिन स्टार मैगजीन का कहना है कि दोनों ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी करने वाले हैं। मैगजीन में लिखा है कि डेनियल एरिन को रिंग शॉपिंग पर लेकर गए और उन्हें प्रपोज भी किया। दोनों काफी समय से शादी के बारे में बात कर रहे थे।
विज्ञापन

डेनियल रेडक्लिफ अपने हैरी पॉटर के रोल के लिए जाने जाते हैं। हैरी पॉटर सीरीज की उन्होंने 7 फिल्मों में मेन लीड का काम किया है। उनकी गर्लफ्रेंड एरिन डार्क उनसे एक साल बड़ी हैं। एरिन और डेनियल पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात डेनियल की फिल्म 'किल यॉर डार्लिंग' के सेट पर हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें