फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हैप्पी बर्थडे बड़े भैया', बेबी गर्ल सिपारा की तरफ से सौतेली मां शूरा खान ने दी अरहान खान को बधाई

Sun, 09 Nov 2025 06:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arhaan Khan Birthday: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान आज 08 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अरहान की सौतेली मां शूरा ने भी शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन
अरबाज खान-शूरा, अरहान-मलाइका - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरहान खान के जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता अरबाज खान ने स्पेशल पोस्ट शेयर कर बेटे को बधाई दी। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों ने भी विश किया है। साथ ही, अरहान की सौतेली मां शूरा खान ने भी प्यार लुटाया है। अरहान खान के जन्मदिन पर उन्होंने पोस्ट शेयर किया है। साथ ही बेबी गर्ल सिपारा की तरफ से भी विश किया है।

विज्ञापन


बहन सिपारा की तरफ से लिखा क्यूट मैसेज
बता दें कि मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज खान ने शूरा खान से शादी रचाई। इस साल अक्तूबर में अरबाज और शूरा बेबी गर्ल सिपारा के माता-पिता बने हैं। आज अरहान खान के जन्मदिन पर शूरा खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अरहान की वीडियो और फोटोज शेयर करते हुए बधाई दी है। कैप्शन पर सभी की नजर ठहर गई हैं। शूरा ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे बड़े भैया'। यह बधाई अरहान की बहन सिपारा की तरफ से लिखी गई है। 
 

अरहान खान-शूरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अरहान से वीडियो कॉल पर बात करती दिखीं शूरा
अरहान खान की शूरा खान के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। कई बार दोनों को साथ में देखा गया है। शूरा ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें एक वीडियो में अरहान गिटार बजा रहे हैं। एक वीडियो में वे कुकिंग करते दिख रहे हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में शूरा और अरहान खान वीडियो कॉल पर बात करते दिख रहे हैं। कुछ फोटोज में अरहान अपने पिता अरबाज खान के साथ हैं।
विज्ञापन

अरबाज खान-अरहान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अरबाज और मलाइका ने किया पोस्ट
बेटे अरहान खान के जन्मदिन पर अरबाज ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। इसके साथ कैप्शन लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरे अरहान। जिंदगी में तुम्हारे लिए हमेशा सबसे बेस्ट के लिए दुआ है। लव यू'। इसके अलावा मलाइका ने भी बेटे के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे माय बेबी बॉय'। बता दें कि मलाइका और अरबाज का तलाक 2017 में हुआ था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें