फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Makar Sankranti: अक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत तक, इन सेलेब्स ने दी मकर संक्रांति, पोंगल व उत्तरायण की शुभकामनाएं

Fri, 14 Jan 2022 02:24 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
मकर संक्रांति - फोटो : सोशल मीडिया
आज देशभर में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज ही के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसके कारण इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। मकर संक्रांति को देश में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। यदि उत्तरी पट्टी इसे मकर संक्रांति या माघी कहती है, तो महाराष्ट्र में इसे पेद्दा पंडागा, असम में माघ बिहू, पश्चिम बंगाल में पौष संक्रांति, तमिलनाडु में पोंगल (थाई पोंगल) और गुजरात में उत्तरायण कहा जाता है। इस शुभ दिन के अवसर पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है। अक्षय कुमार, जूही चावला, माधुरी दीक्षित नेने, दुलकर सलमान, मिथिला पालकर, सूर्या सहित अन्य ने त्यौहार पर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

2 of 9
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पतंग उड़ाते हुए एक तस्वीर साझा की है। अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "मीठे गुड़ में मिल गए तिल… उड़ी पतंग और खिल गए दिल। मकर संक्रांति के दिन आपके जीवन में नई खुशियां आए। बस विश्वास की डोर को पकड़े रखना।" 
विज्ञापन

3 of 9
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर समुद्र के किनारे की एक तस्वीर साझा कर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री ने मकर संक्रांति के साथ पोंगल, उत्तरायण की भी सभी को बधाई दी है।

4 of 9
भूमि - फोटो : सोशल मीडिया
भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में पतंग, तील के लड्डू नजर आ रहे हैं। बता दें कि आज के दिन तील दान किया जाता है और पतंग उड़ाकर इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया जाता है।
विज्ञापन

5 of 9
प्रीति - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिहू, पोंगल और उत्तरायण की भी बधाई दी है।
विज्ञापन

6 of 9
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित मे भी अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री ने ट्वीटर पर लिखा, "आप सभी को बिहू, पोंगल, उत्तरायण और मकर संक्रांति की बधाई"।
विज्ञापन

7 of 9
जूही चावला - फोटो : Instagram
हैप्पी मकर संक्रांति..!!! आज सूर्य की किरणें हमारे लिए विशेष रूप से फायदेमंद हैं, इसलिए हिंदुओं ने पतंग उड़ाने का खेल बनाया, ताकि हम अनजाने में बाहर समय बिता सकें, मस्ती कर सकें और प्रकृति के करीब रह सकें।

8 of 9
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री हेमा मालिनी ने पोंगल के लिए कुकिंग करते हुए खुद की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "आज परिवार के साथ घर पर पोंगल मनाया।"
विज्ञापन

9 of 9
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनोज बाजपेयी ने मकर संक्रांति पर फैंस के साथ अपनी हार्दिक शुभकामनाएं साझा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें