फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार नए 'साजिद' ने जैकलीन को खिलाया केक

Wed, 14 Aug 2013 12:46 PM IST
मुंबई /ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जैकलिन फर्नांडिस ने बीते रविवार को अपना बर्थडे लंदन में मनाया। असल में वे लंदन में फिल्म 'किक' की शूटिंग कर रही थीं, इसलिए वे श्रीलंका अपने घर नहीं जा पाईं। यही वजह है कि उन्होंने श्रीलंका से अपने खास दोस्तों को लंदन बुला लिया।
विज्ञापन


हां, वे मुंबई के दोस्तों को भी इस मौके पर आमंत्रित करना कतई नहीं भूलीं। 'किक' के सेट पर जैकलिन के बर्थडे का एक अलग ही समां था। जब सभी छोटे-बड़े कलाकारों और तकनीशियनों ने हैप्पी बर्थडे टू यू... कहते हुए जैक के सामने केक रखा, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।

बाद में जैकलिन ने अपने दोस्तों के साथ यादगार समय बिताया। साजिद नाडियाडवाला अपनी फिल्म की हीरोइन को 'केक' खिलाने वालों में सबसे आगे थे। बता दें कि किक के प्रोड्यूसर तो साजिद हैं ही, वे इस फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं। उनके निर्देशन में बनने वाली यह पहली फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें