बता दें कि फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ-साथ प्रशांत वर्मा ने इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। वहीं इस फिल्म को निरंजन रेड्डी द्वारा प्राइम शो एंटरटेनमेंट बैनर के तले प्रोड्यूस किया गया है। तो वहीं, फिल्म में तेजा सज्जा के अलावा अमृता अय्यर, वारालक्ष्मी सरत कुमार, विनय राय, राज दीपक शेट्टी, वेनेला किशोर और गेटअप श्रीनु जैसे कई सितारे अहम किरदार में अभिनय करते हुए नजर आएंगे।