फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। फिल्म में नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी का भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ भी शामिल किया गया है। भजन को फिल्म में जगह मिलने पर सुनील लोधी ने मेकर्स के प्रति आभार जताया है।
गाने को लेकर क्या बोले सुनील
ANI से बात करते हुए सुनील लोधी ने कहा कि उन्हें लोगों से बहुत प्यार मिला है। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर का भी शुक्रिया अदा किया। सुनील ने कहा, 'मुझे बहुत प्यार मिला। हमारे डायरेक्टर ने मुझे वायरल करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। यह सच में भगवान हनुमान की कृपा थी कि पूरी फिल्म इतनी अच्छी तरह बनी। सभी कलाकारों और पूरी टीम के साथ-साथ मेरे दर्शकों का भी धन्यवाद।'