'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 38 दिन हो चुके हैं। कमाई के मामले में यह फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है। आज फिल्म को वीकएंड का जबरदस्त फायदा मिला है।
- पहले हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई सिर्फ 40 लाख रुपये रही।
- तीसरे हफ्ते में इसने 10.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
- चौथे हफ्ते में इसने रिकॉर्ड 61 करोड़ रुपये कमाए।
- पांचवें हफ्ते में इसकी कमाई 90.25 करोड़ रुपये रही।
- 38वें दिन रविवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 18.24 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
- फिल्म का टोटल कलेक्शन 210.37 करोड़ रुपये हो गया है।
'हनुमान अंश' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
नीम करौरी बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' को देश ही नहीं विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। दुनियाभर में इस फिल्म ने 236.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 'हनुमान अंश' की खास बात यह है कि यह फिल्म पहले बॉक्स ऑफिस पर अच्छी नहीं चली। इसके बाद यह फिल्म अचानक चर्चा में आ गई। इस फिल्म का बजट सिर्फ दो करोड़ रुपये बताया जाता है।
'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की अदाकारी से सजी फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। वीकएंड पर इसकी कमाई में उछाल आया। फिर इसकी कमाई घटी। दूसरे वीकएंड पर फिर से यह फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ खींच रही है।
- पहले दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
- पहले हफ्ते में इसने 148.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार को इसने 13.50 करोड़ रुपये कमाए।
- दसवें दिन रविवार को खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 9.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- फिल्म का टोटल कलेक्शन 181.40 करोड़ रुपये हो चुका है।
मिर्जापुर द मूवी, हनुमान अंश
- फोटो : सोशल मीडिया