सुपरस्टार सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड शेरा का रिश्ता काफी खास है। कई मौकों पर शेरा सलमान खान के साथ नजर आते हैं। इस बीच शेरा के बेटे चर्चा में आ गए हैं। शेरा के बेटे अबीर सिंह फिल्मी दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जाता है कि सलमान खान इसमें उनकी मदद करेंगे। आइए जानते हैं पूरा मामला।
किस फिल्म से डेब्यू करेंगे अबीर सिंह?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेरा के बेटे अबीर सिंह फिल्म 'टार्जन' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। बताया यह भी जाता है कि इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली होंगे। काफी समय से चर्चा थी कि शेरा के बेटे अबीर सिंह बॉलीवुड में कदम रखेंगे। हालांकि फिल्म 'टार्जन' को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
शेरा, अबीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या सलमान खान होंगे फिल्म के निर्माता?
खबरें यह भी हैं कि फिल्म 'टार्जन' के निर्माता सलमान खान होंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बारे में भी जानकारी नहीं है कि फिल्म का निर्देशक कौन होगा और यह किस प्रोडक्शन हाउस के तहत बनेगी। इसके अलावा इसकी स्टारकास्ट में कौन-कौन शामिल होगा इसके बारे में भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
पहले भी आईं डेब्यू की खबरें
इससे पहले साल 2022 में खबरें आईं थीं कि शेरा के बेटे अबीर बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। बताया जा रहा था कि सलमान खान इसमें उनकी मदद करेंगे। खबरें थीं कि सलमान खान ने इस फिल्म के लिए निर्देशक सतीश कौशिक से बात की थी। बताया जा रहा था कि इस फिल्म की शूटिंग 2023 में शुरू हो सकती है। जनवरी 2023 में सतीश कौशिक का निधन हो गया। इसके बाद इस प्रोजेक्ट का आधिकारिक एलान नहीं हुआ।
सलमान खान, शेरा
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान का वर्कफ्रंट
- सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो सुपरस्टार अभी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' में बिजी हैं।
- अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। मगर इसकी रिलीज टल गई।
- फिल्म की नई रिलीज डेट का अभी एलान नहीं हुआ है।
- सलमान खान के पास वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'SVC63' भी है।
- इसमें उनके साथ नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी।
- यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
- इन दिनों सलमान खान 'बिग बॉस 20' होस्ट कर रहे हैं।