पांचवे हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
30वें दिन किया ‘धुरंधर’ को परास्त
फिल्म ‘हनुमान अंश’ हर दिन अपनी कमाई से कई बड़े बजट की फिल्मों को चुनौती दे रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 30वें दिन 16.50 करोड़ रुपये कमाये। वहीं रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 11.75 करोड़ का कारोबार किया था।
तीसवें दिन कमाई के मामले में फिल्म ने 'छावा', 'उरी' और 'महावतार नरसिम्हा' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
यह खबर भी पढ़ें: हनुमान अंश: 50 साल पहले रिलीज हुई इस मूवी से क्यों हो रही तुलना? नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म ने किया जादू
30वें दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
'हनुमान अंश' की अब तक की कमाई
फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपनी रिलीज के दिन महज 10 लाख रुपये की कमाई की थी। मगर फिर इस फिल्म की कमाई बढ़ी और हर हफ्ते बढ़ती चली गई।
- फिल्म ने पहले हफ्ते 1.08 करोड़ का कलेक्शन किया।
- दूसरे हफ्ते फिल्म का सामना फिल्म ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ से हुआ। इस हफ्ते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
- तीसरे हफ्ते यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज हुई। इसके बावजूद ‘हनुमान अंश’ ने 10.40 करोड़ रुपये कमाये।
- चौथे हफ्ते फिल्म ने टॉक्सिक को पछाड़ते हुए 61 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
- पांचवे हफ्ते ‘हनुमान अंश’ ने 100 करोड़ का अंकड़ा पार लिया है।
यह खबर भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस: 100 करोड़ पार हुई 'हनुमान अंश', 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल जारी; जानें 'टॉक्सिक' का कलेक्शन