फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'हनुमान अंश' के चमत्कार के आगे 'टॉक्सिक' का नमस्कार, चौथे हफ्ते में भी छाप रही करोड़ों

Thu, 03 Sep 2026 09:54 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म ‘टॉक्सिक’ का कलेक्शन गुरुवार को भी संतोषजनक नहीं रहा। वहीं ‘हनुमान अंश’ लगभग हर दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेर रही है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यश की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ को आज रिलीज हुए नौवां दिन था। वहीं बाबा नीम करौली पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज को चार हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इसके बाद भी दो करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ को कड़ी टक्कर दे रही है। जानें कितना रहा गुरुवार का कलेक्शन?
विज्ञापन

हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब

कितना रहा ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन?  
फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक अपने बजट से कई गुना ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। 

  • चौथे हफ्ते में सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये था।
  • मंगलवार तो बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ का कारोबार किया। 
  • वहीं बुधवार को फिल्म ने 7.75 करोड़ की कमाई की। 
  • गुरुवार को खबर लिखे जाने तक ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन रिकॉर्ड 11 करोड़ रहा। 
  • फिल्म ने अब तक कुल 72 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
  • हैरानी की बात यह है कि इस 72 करोड़ में से 61 करोड़ इस फिल्म ने अपने चौथे हफ्ते में ही कमाए हैं।

टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया

कितनी रही ‘टॉक्सिक’ की कमाई?
फिल्म  ‘टॉक्सिक’ एक मेगा बजट फिल्म थी। फिल्म में पैसे के साथ साथ एक लंबी चौड़ी स्टार कास्ट को भी शामिल किया गया था। मगर पहला हफ्ता ठीक तरह बीता भी नहीं था कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई घटने लगी। 

  • फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 7.65 करोड़ रुपये कमाये थे। 
  • मंगलवार को फिल्म ने 7.85 करोड़ का कारोबार किया। 
  • फिल्म ने बुधवार को 5.45 रुपये की कमाई की। 
  • वहीं गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन खबर लिखे जाने तक 4.25 करोड़ रहा। 
  • अब तक गीतू मोहनदास की फिल्म का टोटल कलेक्शन 239.30 करोड़ हाे चुका है।
विज्ञापन

हनुमान अंश, टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया

'हनुमान अंश' ने 'टॉक्सिक' को दी टक्कर
बताते चलें कि फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ को पीछे छोड़ दिया है। गुरुवार को टॉक्सिक का कलेक्शन जहां सिर्फ 5 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। वहीं ‘हनुमान अंश’ की कमाई डबल डिजिट में पहुंच गई। यह इस हफ्ते में लगातार तीसरा दिन है जब 'हनुमान अंश' ने डे कलेक्शन के मामले में यश की फिल्म को पीछे छोड़ा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें