फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीम करोली बाबा पर आधारित 'हनुमान अंश' का पोस्टर हुआ रिलीज, 'डिवाइन डेटूर' से प्रेरित है फिल्म; जानें रिलीज डेट

Fri, 20 Feb 2026 07:08 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hanuman Ansh First Poster Out: आखिरकार नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म का नाम सामने आ गया है। फिल्म का नाम है 'हनुमान अंश'। इस फिल्म का पहला पोस्टर आज जारी किया गया है।
विज्ञापन
हनुमान अंश-नीम करोली बाबा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीम करोली बाबा पर आधारित भक्ति फिल्म की शुरुआत हो गई है। स्वयंभू मीडिया नेटवर्क ने वृंदावन में बाबा की पवित्र समाधि पर फिल्म 'हनुमान अंश' का आधिकारिक पोस्टर जारी किया है। इसके साथ ही जानिए कब रिलीज होगी फिल्म।

विज्ञापन

'हनुमान अंश' का पोस्टर हुआ रिलीज
आज वृंदावन में नीम करोली बाबा की समाधी पर 'हनुमान अंश' का पोस्टर जारी किया गया। इसी के साथ हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और सबके लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस फिल्म की रिलीज का नीम करोली बाबा के भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

किस पर आधारित है फिल्म
'हनुमान अंश' नीम करोली बाबा पर आधारित एक आध्यात्मिक (तीन फिल्मों की श्रृंखला) का पहला हिस्सा है। यह विशाल चतुर्वेदी की किताब यह किताब ‘डिवाइन डिटूर’ से प्रेरित है। विशाल चतुर्वेदी ने ही इसे लिखा और निर्देशित किया है। ‘हनुमान अंश’ भक्ति और मानव सेवा की कहानी दिखाएगी, जो बाबा नीम करौली के जीवन से प्रेरित है।

यह भी पढ़ें: धर्मा की फिल्म 'बेधड़क' से डेब्यू न कर पाने पर शनाया कपूर ने खोले कई राज, बोलीं- 'आज मैं जो हूं वो... '
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म में शोभना सत्य, विहान शेडगे, चंदन कनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर हैं- रागिनी एस, नाम्रता जी और अनुप्रिया नागर। यह फिल्म जून 2026 में रिलीज होगी और जल्द ही इसका टीजर आने वाला है। 

यह भी पढ़ें: दिव्या दत्ता की 'चिरैया' का टीजर आउट, घर में होने वाले अन्याय पर उठाएगी सवाल; जानें कहां स्ट्रीम होगी सीरीज?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें