कई डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा रहे हैं लेसनर
फिल्मों में कम नजर आने के बावजूद, ब्रॉक लेसनर कई डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा रहे हैं।
- ‘ब्रॉक लेसनर: हियर कम्स द पेन’ (2003) - इसमें उनकी रेसलिंग करियर की तेजी से हुई शुरुआत को दिखाया गया है।
- ‘ब्रॉक लेसनर: ईट. स्लीप. कॉन्कर. रिपीट (2016) - इसमें ब्रॉक के डब्ल्यूडब्ल्यूई में दूसरे दौर पर फोकस किया गया है, जहां उन्होंने अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक तोड़ी और ‘सुपलेक्स सिटी’ वाले खतरनाक अवतार में नजर आए।
- रूथलेस अग्रेशन: द नेक्स्ट बिग थिंग (2025) - इसमें 2002 से 2004 के बीच का समय दिखाया गया है, जब ब्रॉक लेसनर ने सबसे कम उम्र के डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया।
ये रेसलर्स भी कर चुके हैं फिल्मों में काम
ब्रॉक लेसनर के अलावा द रॉक यानी डेव बटिस्टा, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, ड्वेन जॉनसन और जॉन सीना जैसे सुपरस्टार कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
- बटिस्टा मार्वल की सीरीज 'गार्डियन्स ऑफ द गेलेक्सी' में 'ड्रेक्स' का किरदार निभा चुके हैं।
- स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन भी 'द लॉन्गेस्ट यार्ड' और 'एक्सपेंडेबल्स' में नजर आ चुके हैं।
- ड्वेन जॉनसन ‘जुमांजी’ फिल्म की वजह से काफी पॉपुलर हुए। इसके अलावा वे 'मोआना' और 'फास्ट एंड फ्यूरियस' में भी नजर आ चुके हैं।
- जॉन सीना को ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 10’ फिल्म के लिए पॉपुलैरिटी मिली। जॉन इसके अलावा भी कई फिल्में कर चुके हैं।
फिलहाल रेसलर के रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब देखना होगा ब्रॉक की तरफ से क्या रिएक्शन सामने आता है।