हंसल मेहता लेकर आएंगे ‘पोरबंदर’
इसके अलावा नई फिल्मों की लिस्ट में 'पोरबंदर' भी शामिल है, जिसका निर्देशन हंसल मेहता करेंगे। फिल्म का नाम महात्मा गांधी से जुड़े गुजरात के तटीय शहर के नाम पर रखा गया है, लेकिन मेहता ने कहा कि यह प्रोजेक्ट एक बिल्कुल अलग राह अपनाती है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पोरबंदर के महात्मा गांधी हैं और दूसरी तरफ यह एक्शन फिल्म है।
एक और नई फिल्म है 'केहर सिंह', जिसका निर्देशन 'फायर इन द माउंटेंस' के निर्देशक अजीतपाल सिंह कर रहे हैं। कंपनी ने इसे एक भव्य फिल्म बताया है। हालांकि इसके बारे में और जानकारी बाद में दी जाएगी। इसके अलावा 'मेहफूज' नाम की एक नरभक्षी हॉरर फिल्म है, जिसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और एक स्टूडियो भी इससे जुड़ चुका है, लेकिन अभी भी निर्देशक की तलाश जारी है।
यह खबर भी पढ़ेंः पर्दे पर लौटेगी उदय शेट्टी और मजनू भाई की जोड़ी, मेकर्स ने कंफर्म की ‘वेलकम 4’; इंटरनेशनल लेवल पर बनेगी फिल्म
ये प्रोजेक्ट्स भी हैं शामिल
कंपनी अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ मिलकर 'दिलकशी' का भी निर्माण कर रही है। लिजो जोस पेलिसरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनकी हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म है और इसमें ए.आर. रहमान का म्यूजिक है। सीरीज की बात करें तो इस बैनर ने नेटफ्लिक्स की 'फैमिली बिजनेस' का सह-निर्माण किया है और एक और शो पर काम कर रही है।