फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'26/11' में शूट कर लिया गया फांसी का दृश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म निर्माता- निर्देशक राम गोपाल वर्मा मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले पर आधारित फिल्म 'द अटैक्स ऑफ 26/11' बना रहे हैं। उनकी यह फिल्म मुंबई में हुए आतंकी हमले पर आधारित है। इस फिल्म का पहला प्रोमो उन्होंने पिछले दिनों जारी किया था। अब खबर यह आ रही है कि उन्होंने कसाब के फांसी के दृश्यों को शूट कर लिया है।
विज्ञापन


राम गोपाल वर्मा की फिल्म में पहले कसाब को फांसी नहीं दी जानी थी। लेकिन अचानक हुई कसाब की फांसी के बाद उन्होंने अपनी फिल्म में बदलाव किए। कसाब की फांसी के दृश्य को फिल्म में जोड़ लिया गया। कसाब को फांसी देने के बाद राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया था कि कसाब को इतनी आसानी से फांसी नहीं दी जानी चाहिए। मारने से पहले उसे तड़पाने के साथ उसको उसकी गलती भी बताई जानी चाहिए।

राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि मारने से पहले कसाब को उन लोगों की तस्वीरें दिखाई जानी चाहिए जो बेकसूर थे और जो कसाब की वजह से मारे गए। राम गोपाल वर्मा ने इस बात का संकेत दिया था कि उनकी इस फिल्म में यह सारी बातें हो सकती हैं। अब फिल्म में फांसी वाला दृश्य शूट कर लिया गया है। देखना यह है कि यह सारे दृश्य फिल्म का हिस्सा होते हैँ या नहीं। यह फिल्म 2013 में रिलीज होगी। इस फिल्म में नाना पाटेकर तथा संजीव जयसवाल मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें