इस शुक्रवार को रिलीज हुई महेश भट्ट की फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' ने शुक्रवार को 5.04 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिसे उम्मीद के मुताबिक नहीं माना गया।
छुट्टी होने की वजह फिल्म से शनिवार को ज्यादा कमाई की उम्मीद थी। लेकिन शनिवार को भी फिल्म ने बहुत ही मामूली बढ़त दर्ज करते हुए 5.15 करोड़ की कमाई की।
इस तरह फिल्म की दो दिन में कुल कमाई 10.19 करोड़ हो गई है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है।