हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता क्रिस्टोफर ली का निधन हो गया है। क्रिस्टोफर 1946 से 2015 तक लगातार फिल्मों में सक्रिय रहे। 69 साल लंबे कैरियर में क्रिस्टोफर ने कई यादगार फिल्में की। 206 फिल्मों के अलावा उन्होने टीवी पर भी काफी काम किया।
93 साल के क्रिस्टोफर ली ने जो यादगार भूमिकाएं की उनमें 'ड्रैकुला' में काउंट ड्रैकुला का किरदार काफी याद किया जाता है। 'लॉर्डस ऑफ द रिंग्स' का सोरोमन का किरदार भी उनके प्रशंसक नहीं भूले होंगे।
'स्टार वार एपिसोड 2' का काउंट डूकु के रोल में क्रिस्टोफर ने जान डाल दी थी। इसके अलावा 'द मैन विद द् गोल्डन गन' भी उनकी शानदार फिल्म है। क्रिस्टोफर हॉलीवुड के ऐसे अभिनेता थे जिन्होने कई पीढ़ियों के साथ काम किया।
क्रिस्टोफर ली के निधन पर हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शोक प्रकट किया है।