फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haiwaan: इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'हैवान', 18 साल बाद साथ नजर आएंगे सैफ और अक्षय

Sat, 27 Jun 2026 02:02 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Haiwaan Release Date Out: फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जारी कर दी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लगभग 18 साल बाद साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
अक्षय कुमार, सैफ अली खान और सैयामी खेर - फोटो : instagram @akshaykumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' हाल ही में रिलीज हुई है। अब शनिवार को एक्टर की अगली फिल्म 'हैवान' के मेकर्स ने इससे जुड़ी खास जानकारी साझा की है। मेकर्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि यह फिल्म कब रिलीज होगी...
विज्ञापन


18 साल बाद साथ काम करेंगे अक्षय- सैफ
वैसे 'हैवान' में सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं, बल्कि सैफ अली खान भी उनके साथ नजर आएंगे। फिल्म के जरिए दोनों एक्टर्स 18 साल बाद साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इससे पहले आखिरी बार दोनों एक्टर्स 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'टशन' में साथ दिखाई दिए थे। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भी अक्षय कई साल बाद रवीना टंडन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए।

'टशन' के एक सीन में अक्षय और सैफ - फोटो : X
मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक
फिल्म 'हैवान' 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक है। इस फिल्म में मोहनलाल ने अभिनय किया था। अब इसके रीमेक में अक्षय और सैफ के अलावा श्रेया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम किरदार में नजर आएंगी। बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में हैं। वहीं सुनने में आया है कि अक्षय इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 में शुरू हुई थी।
विज्ञापन

प्रियदर्शन, अक्षय कुमार, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म?
शनिवार को फिल्म 'हैवान' के मेकर्स ने जानकारी दी कि यह फिल्म इस साल 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोड्क्शंस और थेस्पियन फिल्म्स ने मिलकर किया है। वहीं प्रियदर्शन ने इसका निर्देशन किया। कहानी रोहन शंकर ने लिखी है, जो इससे पहले 'सैय्यारा' जैसी हिट फिल्म के डायलॉग लिख चुके हैं। 

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें