सार
Disha Patani Pictures: हाल ही में दिशा पाटनी अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आईं। इसी फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की हैं, जिसमें उनका बोल्ड लुक देखकर फैंस हैरान हैं।
दिशा पाटनी अभिनय के अलावा अपने बोल्ड, ग्लैमरस लुक के लिए भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी उनका बोल्ड लुक फैंस को देखने को मिला। इस फिल्में उन पर कई गाने भी फिल्माए गए हैं, जिनमें अक्षय कुमार भी साथ दिखे। दिशा पाटनी ने ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग से जुड़ी कुछ बीटीएस फोटाे शनिवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट हैं, जिन्हें फैंस और सेलेब्स ने भी लाइक किया है।
दिशा पाटनी के दिलकश अंदाज
- फोटो : इंस्टाग्राम@dishapatani
दिशा ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनमें वह समंदर किनारे खड़ी हैं। एक ग्लैमरस ड्रेस उन्होंने पहना है। कुछ तस्वीरों में वह डांस मूव्स भी करती दिख रही हैं।
दिशा पाटनी के दिलकश अंदाज
- फोटो : इंस्टाग्राम@dishapatani
अक्षय कुमार के साथ गाने की रिहर्सल में भी दिशा पाटनी थिरक रही हैं। ब्लैक कलर की वन पीस ड्रेस में वह कहर ढाया रही हैं।
दिशा पाटनी के दिलकश अंदाज
- फोटो : इंस्टाग्राम@dishapatani
दिशा पाटनी की इन बोल्ड, ग्लैमरस तस्वीरों को फैंस के अलावा टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने लाइक किया है। बता दें कि कभी दिशा पाटनी का नाम टाइगर श्रॉफ से जोड़ा गया था।
दिशा पाटनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@dishapatani
दिशा पाटनी कई तस्वीरों में रिहर्सल कर रही हैं, कभी रिलैक्स करती हुई भी नजर आई हैं। ताे कभी सेल्फी भी क्लिक कर रही हैं।
दिशा पाटनी के दिलकश अंदाज
- फोटो : इंस्टाग्राम@dishapatani
दिशा के करियर फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह एक फिल्म ‘आवारापन 2’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में इमरान हाशमी लीड रोल में हैं।