फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरा दिन बेहतर बनाने का कोई...', मृणाल ठाकुर ने अपने पिता के लिए लिखा प्यारा नोट; शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Thu, 04 Jun 2026 08:34 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mrunal Thakur Post: मृणाल ठाकुर ने आज पिता के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही एक प्यारा नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
पिता के साथ मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृणाल ठाकुर ने आज अपने पिता के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ ही मृणाल ने अपने पिता के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है। मृणाल अभिनेता वरुण धवन और पूजा हेगड़े के साथ फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगी।

विज्ञापन

पिता के साथ मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम
मृणाल ठाकुर का पापा के लिए प्यार
बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ कुछ बहुत ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि उनके पापा उन्हें हमेशा यह एहसास कराते हैं कि वह कितनी खास हैं। फैंस को दोनों का यह रिश्ता बहुत पसंद आ रहा है और लोग तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

पिता के साथ मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम
ओटीटी पर होगी रिलीज 'डकैत' 
मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की नई फिल्म 'डकैत' 5 जून को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। यह एक एक्शन और प्यार की कहानी है, जिसमें मुख्य हीरो आदिवी शेष धोखा मिलने के बाद अपनी पुरानी साथी मृणाल ठाकुर से बदला लेने निकलता है। इस फिल्म में अनुराग कश्यप और प्रकाश राज जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे।
विज्ञापन

मृणाल ठाकुर के पिता - फोटो : इंस्टाग्राम
'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगी मृणाल
मृणाल ठाकुर की एक और नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' भी 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एक मजेदार और पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने बनाया है। इस फिल्म में पहली बार वरुण धवन, पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर और मनीष पॉल एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। हाल ही में मृणाल ने इस फिल्म के गाने 'चुनरी चुनरी' की शूटिंग का एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया था।

यह भी पढ़ें: चंकी पांडे ने शेयर की 'है जवानी तो इश्क होना है' की बीटीएस तस्वीरें, वरुण-मृणाल और पूजा हेगड़े ने लूट ली महफिल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें