फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा हेगड़े का कौन सा सीक्रेट जानना चाहते हैं वरुण धवन? बर्थ डे गर्ल को खास अंदाज में किया विश

Tue, 14 Oct 2025 04:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pooja Hegde On Her Birthday: वरुण धवन और पूजा हेगड़े एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म साथ कर रहे हैं। अपनी को-एक्ट्रेस को वरुण धवन ने बर्थ डे विश किया है। साथ ही वह पूजा का एक खास सीक्रेट भी जानना चाहते हैं? 

विज्ञापन
पूजा हेगड़े और वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@vvarundvn, @hegdepooja
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूजा हेगड़े ने सोमवार को अपना 35वां जन्मदिन मनाया है। वरुण धवन ने अपनी इस को-एक्ट्रेस काे एक दिन देर से बर्थ डे विश किया। लेकिन वरुण धवन ने अलग ढंग से पूजा को बर्थ डे विश किया है। एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में वरुण ने शेयर किया, उस पर एक खास सीक्रेट को सबसे साथ शेयर करने की रिक्वेस्ट पूजा हेगड़े से की। 

वरुण ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे पूजा जी’ 

विज्ञापन

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर वरुण धवन लिखते हैं, ‘हैप्पी बर्थ डे पूजा जी। प्लीज, अपने ब्यूटी सीक्रेट बताएं। दुनिया के लिए इतनी बुरी बनना बंद कर दें।’ वरुण ने जो वीडियो पूजा का बनाया है, उसमें वह अपना स्किन केयर कर रही हैं। वह पूजा की मेकअप आर्टिस्ट से सीक्रेट ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे पूछते हैं, तो वह बताने से इंकार कर देती हैं। इस बात पर पूजा हंस देती है।  

ये खबर भी पढ़ें: अलग अंदाज में पूजा हेगड़े ने मनाया जन्मदिन, सोशल मीडिया पर दिखाई झलकियां; यूजर्स ने किए दिलचस्प कमेंट
विज्ञापन


इस फिल्म में नजर आएंगे पूजा और वरुण
वरुण धवन और पूजा हेगड़े फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में मौनी रॉय भी नजर आएंगी। फिल्म एक राेमांटिक कॉमेडी ड्रामा बता जा रही है। वरुण धवन की हाल ही में एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी है। इस फिल्म में वरुण के साथ जान्हवी कपूर नजर आईं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें