नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आने वाली फिल्म हड्डी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक्टर एक ट्रांसजेंडर की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षत अजय शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में 300 ट्रांसजेंडर्स को लिया गया है। वहीं अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनुराग कश्यप दमदार भूमिका में नजर आ रहे हैं। एक्शन, क्राइम और ड्रामे से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है। बता दें कि हड्डी 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
कैसा है ट्रेलर
एनसीआर, गुड़गांव और नोएडा के आधुनिक खंडहरों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को बदले की दिलचस्प यात्रा पर ले जाती है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ट्रांसजेंडर जीवन की झलक मिलती है, जो एक गिरोह में शामिल होने के लिए प्रयागराज से दिल्ली आता है। यह ट्रांसजेंडर्स और अपने परिवार का बदला लेने के लिए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो जाता है। उसके साथ एक शक्तिशाली गैंगस्टर से राजनेता बने अनुराग कश्यप ने अन्याय किया था, उससे बदला लेता है। अक्षत अजय शर्मा और अदम्या भल्ला की फिल्म 'हड्डी' एक गंभीर और पेचीदा विषय पर आधारित है जो शहर में सक्रिय आपराधिक गिरोहों की सांठगांठ का खुलासा करता है।
इसे भी पढ़ें- Fighter: 'फाइटर' में आइटम नंबर करेंगे ऋतिक और दीपिका पादुकोण, यह जोड़ी करेगी कोरियोग्राफ
नवाजुद्दीन और अनुराग कश्यप आएंगे नजर
जी5 पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में इला अरुण, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सौरभ सचदेवा, श्रीधर दुबे, राजेश कुमार, विपिन शर्मा और सहर्ष शुक्ला के साथ प्रमुख भूमिकाओं में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनुराग कश्यप प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसका प्रीमियर 7 सितंबर 2023 को जी5 पर होगा। बता दें कि जब पहली बार इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था, तब नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहचान में नहीं आ रहे थे। उनको देखकर दर्शकों को अर्चना पूरन सिंह की याद आ गई थी।