ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'फाइटर' में साथ नजर आएंगे। दोनों को पर्दे पर साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। बता दें कि दोनों सितारे पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस बीच फिल्म से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। 'फाइटर' में दीपिका और ऋतिक का एक डांस नंबर देखने को मिलेगा। कहा जा रहा है कि इसे बॉस्को सीजर कोरियोग्राफ करेंगे।