वहीं 'इशारे तेरे' गाने को लेकर टी सीरीज के भूषण कुमार ने कहा है- 'टी सीरीज में हमने म्यूजिक वीडियोज और सिंगल्स का दौर फिर से लाने की कोशिश की है। अब वक्त है इंडिपेंडंट म्यूजिक को सहारा देने और उसे प्रमोट करने का। 'इशारे तेरे' ऐसा गाना है जो जिंदादिल भी है और मनोरंजक भी। मेरे ख्याल से लोग इसे पसंद करेंगे।'
वहीं अपने इस गाने को लेकर गुरु रंधावा ने कहा है- 'इशारे तेरे' मेरा पहला ऐसा गाना है जो क्लब में शूट किया गया है। इस गाने की तान और इसका गठाव मेरे दूसरे गानों से बिल्कुल जुदा है। वीडियो बहुत ही खूबसूरत बना है और मैं इस गाने को लेकर काफी उत्साहित भी हूं।'
गाने के बोल को लेकर गुरू कहते हैं- 'इस गाने में आपको उन मेल और फीमेल आवाजों के बीच थोड़ा खुशमिजाजी का तड़का मिलेगा, जो इसमें एक-दूसरे से फ्लर्ट भी कर रहे हैं। हमारे पंजाबी गीतों में ऐसा होता है, मैंने सिर्फ उसी परंपरा को फिर से जिलाने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेंगे।'
गाने को लेकर सिंगर ध्वनि मे भी कहा है कि वह इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह कहती हैैं- 'शुरुआती करियर में इतने काबिल सिंगर के साथ काम करने का मौका पाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। तनिष्क और नेहा के साथ 'दिलबर' में काम करने के बाद गुरू रंधावा के साथ ये गाना करना मेरे लिए एक बड़ी बात है। इशारे तेरे एक पेप्पी क्लब सॉन्ग है और मैं उम्मीद कर रही हूं कि हर कोई इस गाने को उतना ही प्यार देगा जितना उन्होंने गुरू करे सारे गानों को अब तक किया है।'