इसके चलते ऋतिक और सुजैन अपने बच्चों के साथ कभी वैकेशन, कभी मूवी डेट तो कभी डिनर डेट पर देखे जाते रहे । अब ऋतिक और सुजैन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है । दरअसल, ऋतिक और सुजैन दोबारा शादी करने के बारे में सोच रहे हैं ।
टाइम्स ऑफ इंडिया कि एक रिपोर्ट की मानें तो बच्चों के लिए ऋतिक और सुजैन दोबारा साथ आ सकते हैं । दोबारा शादी के बारे में दोनों ही विचार कर रहे हैं । बता दें कि इससे पहले भी ऐसी खबरें आ चुकी हैं लेकिन दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं किया ।
ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग कर रहे हैं । शूटिंग के समय निकालकर वो अपने बच्चों और सुजैन के साथ टाइम बिताते हैं । तलाक के बाद भी दोनों ने अपने बच्चों को कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया ।