आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'गुमराह' रिलीज हो चुकी है। सात अप्रैल को रिलीज हुई यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर सुस्त है, मगर फिल्म में अपने किरदार के लिए मृणाल ठाकुर खूब तारीफें लूट रही हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने इस किरदार और इसके लिए की गईं तैयारियों पर बात करती नजर आईं।