फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gumraah: क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘गुमराह’ की शूटिंग पूरी, क्या आदित्य के करियर को बचा पाएगी यह फिल्म?

Sat, 16 Jul 2022 12:48 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मृणाल ठाकुर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'गुमराह' की शूटिंग खत्म हो गई है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। 
विज्ञापन
गुमराह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के बाद सिनेमा जगत में अपना कमाल दिखाने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की वजह से चर्चा में हैं। मृणाल जल्द ही फिल्म 'गुमराह' में दिखाई देंगी, जिसमें अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ वह स्क्रीन शेयर करेंगी। यह पहली फिल्म है, जिसमें मृणाल और आदित्य एक साथ काम कर रहे हैं और अब इस फिल्म की शूटिंग भी खत्म हो गई है। 

विज्ञापन


'गुमराह' क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मृणाल एक पुलिस अफसर की भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं, आदित्य रॉय कपूर डबल रोल में होंगे। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही थी। वहीं, शूटिंग खत्म होने के बाद मृणाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ने दिल्ली में अपने आखिरी दिन की झलक दिखाई है। मृणाल ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपना ही वीडियो बनाती दिख रही हैं। हालांकि वीडियो को हर सेकंड जूम किया जा रहा है। इस वीडियो के साथ अभिनेत्री ने लिखा, 'कचौड़ी नहीं, चाट नहीं, छोले भटूरे नहीं, दही भल्ले नहीं, गोल गप्पे भी नहीं।' देखें स्क्रीनशॉट...

विज्ञापन


मृणाल ठाकुर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'गुमराह' से वर्धन केतकर बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और मुराद खेतानी के सिने 1 स्टूडियो द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि 'गुमराह' तेलुगू फिल्म 'थडम' की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन मागीज थिरुमेनी ने किया था और इस फिल्म में अरुण विजय, तान्या होप, स्मृति वेंकट और विद्या प्रदीप नजर आए थे। 
विज्ञापन


बता दें कि आदित्य रॉय कपूर आखिरी बार फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इससे पहले भी वह अपनी फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। ऐसे में आदित्य के करियर के लिए फिल्म 'गुमराह' काफी अहम है। वहीं, मृणाल ठाकुर 'जर्सी' में दिखी थीं, जिसमें उनकी और शाहिद कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें