मशहूर शायर और गीतकार गुलजार के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी फिल्म लिबास, जो पिछले 29 सालों से अपनी रिलीज का रास्ता ताक रही है, इस साल आखिरकार रिलीज की जाएगी।
पढ़ें: हर किसी के बस में नहीं, यूं ‘गुलज़ार’ हो जाना
इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दोनों के अलावा राज बब्बर, उत्पल दत्त, अनु कपूर, सविता बजाज और सुश्मा सेठ भी फिल्म में थे। फिल्म की कहानी एक थियेटर डायरेक्टर और उसकी पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का म्यूजिक आरडी बर्मन ने दिया था।
फिल्म अपने कॉन्ट्रोवर्शियल मुद्दे के कारण रिलीज नहीं हो पाई थी। इसके 22 साल बाद इसे गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में रिलीज किया गया था।