निर्देशक और गीतकार गुलजार को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। गुलजार ने कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है।
कई सफल और चर्चित फिल्मों के निर्देशक और मशहूर गीतकार गुलजार को हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है।
गुलजार के खाते में अंगूर, कोशिश, मौसम, आंधी, नमकीन जैसी सफल फिल्में दर्ज हैं। इसके अलावा गुलजार ने आनंद, कोशिश, नमक हराम जैसी फिल्में दर्ज हैं।
निर्देशन और पटकथा लिखने के साथ गुलजार ने कई फिल्मों के लिए गीत भी लिखे हैं। उनकी गीतों की खासियत यह रही है कि वह समय के साथ बदलते रहे हैं।