फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद कपूर का साथ निभाने की ख्वाहिशः आलिया

Sat, 12 Apr 2014 02:17 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आलिया भट्ट की ख्वाहिश है कि वह शाहिद कपूर का साथ निभाएं। उन्होंने अपनी जोड़ी को शानदार कहा है।
विज्ञापन


अभिनेत्री आलिया भट्ट ने विकास बहल की अगली फिल्म 'शानदार' में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम करने की बाबत पुष्टि करने के बारे में चुप्पी साधी हुई है। उनका कहना है कि वह भविष्य में शाहिद के साथ काम करना पसंद करेंगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या 'शानदार' में आपकी जोड़ी शाहिद के साथ है? उन्होंने कहा, "शाहिद एक बेहतरीन अभिनेता और नर्तक हैं। वह सर्वश्रेष्ठ नर्तकों में से एक हैं..मैं भविष्य में उनके साथ काम करना पसंद करूंगी।"
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होनी है। आलिया मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट की बेटी हैं। उन्होंने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में एक फैशन परस्त और अक्खड़ लड़की की भूमिका निभा बॉलीवुड में कदम रखा।
विज्ञापन


आलिया कहती हैं कि कुल मिलाकर प्रतिभा मायने रखती है। उन्होंने कहा, "मैं एक निर्देशक की बेटी हूं और मेरे लिए वह मेरे पिता हैं..आखिर में आप जो बनते हैं, वह अपनी प्रतिभा से बनते हैं। आपको प्रतिभाशाली होना होगा। दर्शक अच्छा काम देखना चाहते हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें