फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तुम्हें होना चाहिए था रहमान डकैत’, शत्रुघ्न सिन्हा ने गुलशन ग्रोवर से जताई इच्छा; ‘बैडमैन’ ने दिया ये रिएक्शन

Wed, 15 Apr 2026 10:26 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gulshan Grover On Rehman Dakait: बॉलीवुड के मशहूर विलेन गुलशन ग्रोवर ने ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि क्यों शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बात…
विज्ञापन
गुलशन ग्रोवर और अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के ‘बैड मैन’ कहे जाने वाले गुलशन ग्रोवर इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज ‘मटका किंग’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस सीरीज में वो विजय वर्मा के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने हिंदी सिनेमा में क्राइम स्टोरीज के विकास को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें अब बड़े और खूंखार विलेन के दौर की याद आती है। इस दौरान एक्टर ने ‘धुरंधर’ और रहमान डकैत के किरदार को लेकर भी बात की। 

वक्त के साथ बदलना जरूरी है

विज्ञापन

इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान गुलशन ग्रोवर ने सिनेमा में क्राइम कहानियों के विकास और बदलाव को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि विकास और बदलाव हर जगह हो रहे हैं। चाहे वह कहानी कहने का तरीका हो, निर्देशन हो, अभिनय हो, सब कुछ बदलना तय है। मेरा मानना है कि जो लोग बदलाव के साथ नहीं चलते, वे भले ही आधुनिक कपड़े पहनते हों, लेकिन उनकी सोच पुरानी ही रहती है। आप कुछ बूढ़े लोगों को पेड़ के नीचे हुक्का पीते हुए और अपने जमाने की बातों का बखान करते देखते होंगे, मैं उनसे सहमत नहीं हूं। आपको लगातार बदलना होगा।

गुलशन ग्रोवर और शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

गुलशन ग्रोवर को रहमान डकैत के किरदार में देखना चाहते शत्रुघ्न सिन्हा
हाल ही में हुई एक मुलाकात को याद करते हुए गुलशन ग्रोवर ने एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा, राकेश रोशन और शशि रंजन हम सब डिनर कर रहे थे। मैं देर से पहुंचा तो शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'मैंने धुरंधर देखी। गुलशन वो एक ऐसी फिल्म थी जिसमें आपको होना चाहिए था।' शत्रुघ्न ने ये भी कहा कि अगर मैंने अक्षय खन्ना का रहमान डकैत का किरदार निभाया होता तो कितना अच्छा होता। तो मैंने कहा, ‘मैं भी इससे सहमत हूं। जनता भी सहमत है।’

गुलशन ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

खौफनाक विलेन की हो गई कमी
खौफ पैदा करने वाले विलेन की कमी पर गुलशन ग्रोवर ने कहा कि यह क्रिएटिव कमी के बजाय सामाजिक बदलाव को दर्शाता है। मुझे नहीं लगता कि उन खलनायकों का गायब हो जाना कोई समस्या है। वे वापस आएंगे। क्योंकि फिल्ममेकर वही लिखते हैं, जो समाज में घट रहा होता है। वे वहीं से प्रेरणा लेते हैं। ऐसे किरदार आज कम दिखाई देते हैं, क्योंकि असल में उनके जैसे लोग कम ही देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन

मटका किंग में गुलशन ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
एक खास तरह की दुनिया के बारे में है ‘मटका किंग’
‘मटका किंग’ को लेकर एक्टर ने कहा कि यह एक खास दौर, एक खास तरह की गैरकानूनी दुनिया, कुछ खतरनाक, कुछ नकारात्मक, कुछ खामियों से भरी दुनिया के बारे में है। यह आपको वही एहसास दिलाता है। यह बहुत दिलचस्प है। मैं इसे जरूर देखना चाहता हूं। जब सिद्धार्थ रॉय कपूर और उनके साथियों जैसे फिल्म निर्माता, नागराज मंजुले जैसे निर्देशक और ऐसे कलाकार हों, तो यह एक शानदार मेल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें