सहयोगी दे रहे श्रद्धांजलि
हैप्पी भावसार के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हैप्पी भावसार के आकस्मिक निधन के बाद से ही इंडस्ट्री में उनके दोस्त और सहयोगी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। खुशी शाह, हेतल ठक्कर, पार्थ भारत ठाकर सहित कई अन्य सितारों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लेकर पोस्ट किया है।
पार्थ भारत ठक्कर ने लिखा भावनात्मक नोट
गायक पार्थ भारत ठक्कर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अभिनेत्री की मोनोक्रोम तस्वीर साझा करते हुए एक भावनात्मक नोट लिखा है। पार्थ ने लिखा, 'हैप्पी आप बहुत जल्द चली गई, आपके मुंह से निकले पहले शब्द हमेशा जय श्री कृष्ण ही हुआ करते थे और मैं आज भी श्यामली की यादों को संजोए हुए हूं। मैं पूरी तरह सदमे में हूं! भगवान आपकी आत्मा को शांति दे और आपके परिवार को शक्ति दे। ओम शांति।'