'मस्ती' सीरीज की फिल्म अपने डबल मीनिंग डायलॉग और अश्लील सीन के लिए जानी जाती हैं। अब तक इस सीरीज की जो फिल्में आईं सभी में बोल्ड दृश्यों की भरमार रही है। आप इस सीरीज की फिल्मों को देखने के शौकीन रहे है, तो आपके लिए खुशखबरी है। इस सीरीज की अगली फिल्म 'ग्रेट ग्रांड मस्ती' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी।
फिल्म के पोस्टर को देखकर साफ है कि पुरानी फिल्मों की तरह एक बार फिर फिल्म सेक्स कॉमेडी होगी। फिल्म को इन्द्र कुमार निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में इस बार उर्वशी रौतेला, सोनल चौहान और पूजा चोपड़ादिखेंगी। वहीं रितेश, आफताब और विवेक ऑबेरॉय एक बार फिल्म में दिखेंगे।
First look poster of #GreatGrandMasti... Trailer out tonight. pic.twitter.com/wvSij7acLN— taran adarsh (@taran_adarsh) June 16, 2016