सुनीता ने कहा- ‘माफ नहीं करूंगीं’
सुनीता ने मिस मालिनी के पॉडकास्ट में ही कहा, ‘मैं गोविंदा को माफ नहीं करूंगी। मैं नेपाल से हूं, खुकरी निकाल दूंगी।’ इसी पॉडकास्ट में सुनीता ने गोविंदा के लिए कहा था कि वह बेटे यशवर्धन के करियर को सपोर्ट नहीं करते हैं।’ गोविंदा ने भी अपनी पत्नी की बातों का जवाब हाल ही में दिया। एएनआई से की गई बातचीत में उन्होंने कहा था कि कुछ लोग उनसे जलते हैं। इस चीज का शिकार उनका परिवार भी हुआ है। उनका परिवार लोगों की साजिश का शिकार हो गया है।
डांस करते हुए गोविंदा का वीडियो वायरल
सुनीता के आरोप के बीच गोविंदा को माघ मेले में शामिल होते हुए देखा गया। शुक्रवार को उन्होंने वसंत पंचमी पर गंगा जी में स्नान किया। साथ ही वह उत्तर प्रदेश, खमपुर के एक विद्यालय पहुंचे। इस स्कूल के वार्षिकोत्सव में उन्होंने भाषण दिया, साथ ही खूब ठुमके भी लगाए। गोविंदा ने यह भी बताया कि उनकी नानी का घर प्रतापगढ़ के ढकवा में है। वह नानी के घर जाएंगे, वहां के लोगों से मिलेंगे और उनके साथ भूली-बिसरी यादें ताजा करेंगे।’