आमिर खान ने शेयर किया राष्ट्रगान
अभिनेता आमिर खान ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर 'दंगल' फिल्म से एक क्लिप शेयर की है। इसके साथ उन्होंने गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।
अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्ट
गणतंत्र दिवस के अवसर पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'गर्व से कहो, हम भारतीय हैं'।
अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्ट
अभिनेता अनुपम खेर ने आज सोमवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! जय हिन्द! जय भारत! भारत माता की जय! वंदे मातरम्'।
सनी देओल ने दीं शुभकामनाएं
सनी देओल ने इन दिनों सिनेमाघरों में लगी अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' से एक क्लिप शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। वरुण धवन ने भी बधाई दी है।
आलिया-रणबीर की बेटी राहा ने बनाई ड्रॉइंग
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा ने अपनी कलाकारी दिखाई है। उन्होंने रंगों की मदद से कागज पर राष्ट्रीय ध्वज बनाया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आलिया ने इसे शेयर किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस करीना कपूर, राजकुमार राव और कंगना रनौत ने भी बधाई दी है।
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तिरंगे की तस्वीर शेयर की है।
सिंगर अदनान सामी और चर्चित एक्टर मनीष पॉल ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट शेयर किए हैं। मनीष पॉल ने इस अवसर पर तिरंगा फहराया।
रवि किशन ने आवास पर फहराया तिरंगा
अभिनेता और पॉलिटिशियन रवि किशन ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने दिल्ली स्थित आवास पर ध्वजारोहण किया। एक्टर संजय कपूर ने भी फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।
सान्या मल्होत्रा ने दिया फिट रहने का संदेश
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने गणतंत्र दिवस पर पोस्ट शेयर कर फिट रहने का संदेश दिया है।