सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल
गोविंदा की पत्नी सुनीता 15 मई को महाकाल मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं, जिसके बाद से ही वह लोगों के निशाने पर आ गई हैं। इस दौरान सुनीता, महाकाल मंदिर के गर्भगृह में हैंडबैग लेकर गई थीं, जबकि इस मंदिर के अंदर किसी को भी पर्स या बैग आदि लेकर जाना सख्त मना है। ऐसे में सुनीत के साथ मंदिर के अंदर बैग देखकर लोग काफी भड़क गए हैं। इस बात को लेकर काफी अब काफी विवाद हो रहा है।

मंदिर की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
लोग सवाल कर रहे हैं कि मंदिर समिति ने भी उनकी इस हरकत को नजरअंदाज क्यों किया। जिसके बाद अब मंदिर की सुरक्षा पर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर काफी बवाल काट रहे हैं।
मंदिर समिति ने गलती करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही
संबंधित अधिकारियों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही। मंदिर के व्यवस्थापक ने कहा कि, बैग को अंदर कैसे ले जाने दिया गया, इस मामले में फुटेज देखने के बाद ही कार्रवाई होगी। गलती करने वाले अधिकारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: छत पर एक शेड के नीचे शूट हुआ था ऋतिक रोशन का पहला पोर्टफोलियो, डब्बू रतनानी ने किया खुलासा