फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गोविंदा हुए फिल्म निर्माताओं से नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंदा इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि उनके हम उम्र शाहरुख, आमिर, सलमान और अजय देवन तो हीरो के रोल कर रहे हैं और निर्माता-निर्देशक उन्हें हीरोइनों के पिता का रोल ऑफर कर रहे हैं। अभी वह जल्द ही एक नई फिल्म में आलिया भट्ट के पिता के रूप में नजर आएंगे। एक और फिल्म में वह रणबीर के पिता के रूप में भी दिखेंगे।
विज्ञापन

फिर खफा हुए अफवाहों से

बात यहां तक रहे तब भी ठीक है। मुश्किल तो यह है कि ये लोग न केवल ऐसे रोल उनके पास ला रहे हैं, बल्कि जमाने भर में यह बता भी रहे हैं। असल में गोविंदा की नाराजगी तब शुरू हुई जब मीडिया में यह खबरें आई कि उन्होंने कुछ फिल्मों में आज की जवान हीरोइनों के पिता बनने से इंकार कर दिया। गोविंदा के करीबियों के अनुसार अभी तक उन्हें लगता है वह ‘हीरो मटेरियल’ हैं और नई लड़कियों के साथ भी नैन लड़ा सकते हैं। परंतु निर्माता-निर्देशक ना समझ हैं।
विज्ञापन

उठा लिया है कदम

चर्चा है कि गोविंदा अब अपने पास आने वाले निर्माताओं से एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कराने के मूड में हैं कि वह तभी फिल्म पर बात करेंगे जब वह वादा करेगा कि उनके इंकार के बाद वह इसके बारे में बाहर बात नहीं करेगा। इस समय गोविंदा एक और वजह से चर्चाओं में हैं। वह वजह उनकी बेटी नर्मदा का डेब्यू है। नर्मदा जल्द ही सेकेंड हैंड हसबैंड नाम की फिल्म में दिखने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें