फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका के लिए प्रेमी बड़ा या उनकी इमेज?

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी’ को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि उनके बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह ने पहली बार पर्दे पर उनके पति की भूमिका निभाई है। हालांकि रणवीर का रोल छोटा है मगर फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो उन्होंने शूटिंग के दौरान दीपिका के साथ काफी लंबा शानदार वक्त गुजारा। फिल्म की शूटिंग गोवा में हो रही थी और रणवीर को मेहमान कलाकार के रूप में सिर्फ आधे दिन काम करना था। परंतु दीपिका के साथ रणवीर का ऐसा लगाव था कि वह शूटिंग के दौरान पूरे दस दिन सैट पर रुके रहे।
विज्ञापन

लेकिन दीपिका करेंगी ऐसा?

कहा जा रहा है कि दीपिका के प्यार की खातिर रणवीर ने यह छोटा-सा रोल किया। वैसे दीपिका ने रणवीर को फिल्म में काम करने के लिए मना कर एक तीर से दो शिकार किए, एक तो उन्हें फिल्म दिलाई और दूसरे बॉयफ्रेंड का लंबा साथ पाया। लेकिन इन दिनों यह सवाल किया जा रहा है कि क्या दीपिका भी रणवीर के प्यार में ऐसा ही कुछ ‘दिल धड़कने दो’ में करने जा रही हैं?पिछले हफ्ते में मुंबई में हुई फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपिका ने इस बारे में साफ इंकार किया। उन्होंने कहा, ‘मैं किसी फिल्म में मेहमान भूमिका नहीं निभाती।’
विज्ञापन

दीपिका ने सफाई भी दी

मानना पड़ेगा कि वह अब बड़ी स्टार हो चुकी हैं। वैसे दीपिका ने यह दावा किया कि उन्होंने रणवीर को ‘फाइंडिंग फैनी’ में कैमियो रोल करने के लिए राजी नहीं किया था। निर्देशक होमी अदजानिया ने रणवीर को फिल्म में लिया। यह फिल्म अगले महीने 12 तारीख को रिलीज हो रही है। दीपिका ने इस कार्यक्रम में बताया कि वह जब फिल्म ‘कॉकटेल’ की शूटिंग कर रही थीं तो होमी उनके पास आए और बोले कि क्या मेरे साथ एक फिल्म करोगी।

जब होमी ने दीपिका का कहानी सुनाई तो उन्हें बहुत पसंद आई। दीपिका ने कहा, ‘जब फिल्म की शूटिंग हुई और मैं अपने किरदार में उतरने लगी तो मुझे यह और भी ज्यादा पसंद आने लगा। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से होमी ने इसे शूट किया है, लोग बरसों तक याद रखेंगे।’ फाइंडिंग फैनी अंग्रेजी फिल्म है, लेकिन निर्माता इसे उत्तर भारत के शहरों में हिंदी में डब करके रिलीज करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें