बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा हाल में ही अस्पताल में भर्ती हुए थे, क्योंकि उन्होंने गलती से खुद को पैर में गोली मार ली थी। इसके बाद उनसे मिलने उनके परिवार और कई दोस्त आए थे। हाल में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा के आगामी एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें गोविंदा, शक्ति कपूर और चंकी पांडे नजर आने वाले हैं। इसमें गोविंदा ने शिल्पा शेट्टी से जुड़ा एक मजेदार वाकया साझा किया है, जब वो अभिनेता से मिलने अस्पताल पहुंची थीं।
शिल्पा शेट्टी ने पूछा था मजेदार सवाल
कपिल शर्मा के शो पर गोविंदा ने इसका जिक्र करते हुए कहा, “कपिल, जब शिल्पा मुझसे मिलने आईं, तो उन्होंने सबसे पहले पूछा, ‘चीची, तुम्हें चोट कैसे लगी? सुनीता कहां थीं?’।” गोविंदा ने उन्हें बताया कि सुनीता मंदिर में थीं। शिल्पा ने मजाक में कहा, "तो गोली किसने मारी?" इस बात से कपिल से लेकर अर्चना पूरन सिंह तक सभी को हंसने पर मजबूर हो गए। बताते चलें कि इस एपिसोड का प्रीमियर शनिवार 30 नवंबर को होगा।
Game Changer: इस दिन रिलीज होगा 'गेम चेंजर' का तीसरा गाना, निर्माताओं ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी
गोविंदा कैसे हुए घोयल
पिछले महीने अक्तूबर में गोविंदा के पैर में चोट लग गई थी, जब उनकी रिवॉल्वर साफ करते वक्त गलती से चल गई थी। इसके बारे में जब उनसे पूछा गया कि वास्तव में क्या हुआ, तो उन्होंने कहा कि सफाई करते वक्त वो गलती से गिर गई और उससे वो चोटिल हो गए। दुर्घटना के बाद अभिनेता का इलाज करने वाले डॉ. रमेश अग्रवाल ने उनके जख्म पर जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि गोली उनके बाएं घुटने के नीचे लगी थी और उन्हें 8-10 टांके लगे हैं। ये दुर्घटना सुबह-सुबह हुई, जब वह एयरपोर्ट के लिए निकलने वाले थे।
Unsung Brave Hero: सीक्रेट एजेंट से लेकर डॉक्टर्स तक, वेब सीरीज जिसमें बयां हुई गुमनाम-साहसी नायकों की कहानी
21 सितंबर से शुरु हुआ है कपिल के शो का दूसरा सीजन
कपिल शर्मा टीवी की दुनिया के बड़े नाम हैं, जिन्होंने अपनी टीवी पर कॉमडी शो के जरिए घर-घर में पहचान बनाई है। कुछ महीने पहले ही उनकी नेटफ्लिक्स कॉमेडी सीरीज, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन को दोबारा से शुरू किया गया है। 21 सितंबर को इसके दूसरे सीजन का पहला एपिसोड प्रीमियर हुआ था। इसके बाद से उनके शो में कई बॉलीवुड हस्तियां नजर आ चुकी हैं। गोविंदा वाले एपिसोड के एक प्रोमो में उनके और कृष्णा अभिषेक के बीच भी नोंक-झोंक दिखाई गई है।
Shahrukh Khan: कोलकाता नाइट राइडर्स से पहले शाहरुख खान की पहली पसंद थी ये टीम, ललित मोदी ने किया खुलासा