गोविंदा के बेटे के हाथों में दिखी गणपति बप्पा की प्रतिमा
वायरल वीडियो में गोविंदा के बेटे यशवर्धन भी नजर आ रहे हैं। वह गणपति बप्पा की प्रतिमा को दोनों हाथों से थामे हुए। गोविंदा और सुनीता वीडियो में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगा रहे हैं। गोविंदा का पूरा परिवार गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: Govinda-Sunita: तलाक की अफवाहों के बीच गोविंदा के साथ दिखीं सुनीता, बोलीं- मेरा पति सिर्फ मेरा है
सुनीता आहूजा ने तलाकों की अफवाहों पर क्या कहा था?
सुनीता आहूजा ने बीते बुधवार को गणपति उत्सव के मौके पर मीडिया को इंटरव्यू दिया, जिसमें तलाक की अफवाहों को नकार दिया। उनका कहना है कि जब तक वह या गोविंदा इस मुद्दे पर कुछ ना कहें, तब तक किसी तरह की बात पर भरोसा नहीं करना है।
गोविंदा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक फिल्म ‘दुनियादारी’ कर रहे हैं। इस फिल्म की रिहर्सल से जुड़े वीडियो गोविंदा ने कुछ महीनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे।