फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चर्चा में आया गोविंदा का पुराना बयान, जब एक्टर ने कही थी दूसरी शादी की बात; इन एक्ट्रेस को करते थे पसंद

Wed, 19 Aug 2026 09:51 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Govinda: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस बीच गोविंदा का एक पुराना बयान फिर से चर्चाओं में आ गया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच बीते कई महीनों से अनबन चल रही है। बुधवार को सुनीता को कोर्ट के बाहर भी स्पॉट किया गया था, जिसके बाद दोनों के तलाक की चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि बाद में सुनीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली। अब इन सबके बीच गोविंदा का एक पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा में आ गया है। 

मेरी कुंडली में दूसरी शादी भी है

विज्ञापन

स्टारडस्ट के साथ एक पुराने इंटरव्यू में गोविंदा ने अपनी कुंडली और शादीशुदा जिंदगी को लेकर खुलकर बात की थी। इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था कि उनकी कुंडली में दो शादियों का योग है।

उन्होंने कहा था, ‘कल क्या पता, मैं दोबारा किसी के साथ रिश्ते में आ जाऊं और हो सकता है कि जिससे मेरा रिश्ता बने, उसी से शादी भी कर लूं। लेकिन सुनीता को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। तभी मुझे आजादी महसूस होगी। और मेरी कुंडली में दूसरी शादी भी है।’

विज्ञापन

गोविंदा, जूही चावला और दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया

जूही चावला और दिव्या भारती पर कही थी ये बात

  • इसी इंटरव्यू में गोविंदा ने अपनी को-स्टार्स जूही चावला और दिव्या भारती के बारे में भी बात की थी।
  • उन्होंने कहा था, ‘मुझे जूही बहुत पसंद है। दिव्या भारती भी मुझे बहुत पसंद हैं। दिव्या बहुत ही सेंशुअस लड़की हैं। किसी भी आदमी के लिए उन्हें पसंद करने से खुद को रोकना मुश्किल है।’
  • इसके बाद गोविंदा ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उन्हें पता है कि उनकी पत्नी सुनीता इन बातों से काफी नाराज होंगी।
  • उन्होंने कहा था, 'लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि मैं अभी भी दिव्या के आकर्षण से खुद को रोक रहा हूं। मैंने अभी तक इस लालच के आगे हार नहीं मानी है।’
विज्ञापन

गोविंदा-कोमल-सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते कुछ दिनों से दोनों चर्चा में क्यों?  

  • कुछ दिन पहले गोविंदा को अभिनेत्री रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया।
  • इसके बाद गोविंदा और रानी के अफेयर की अटकलें लगने लगीं।
  • इस बात पर पत्नी सुनीता ने भी पैपराजी के सामने प्रतिक्रिया दी।
  • सुनीता ने कहा, 'प्रमोशन फिल्म बनने के बाद होता है। ये बिना फिल्म के ही प्रमोशन कर रहे हैं। क्या बोल जाए। बेटी की उमर की लड़की को ले लेकर घूम रहा है। शर्म तो आनी चाहिए। कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए।’
  • इसके बाद गोविंदा ने भी सुनीता को फटकार लगाई और गलत भाषा का प्रयोग करने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाईं।

ये भी पढ़ें- Exclusive: सुनीता ने वापस ली तलाक की अर्जी, गोविंदा के मैनेजर बोले- घर की बात बाहर नहीं लानी चाहिए थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें