गोविंदा ने किए दर्शन
जगन्नाथ मंदिर जाने के बाद गोविंदा ने बहुत खुशी जताते हुए ANI से बात करते हुए कहा, 'यहां आने से मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैं हर एक-दो साल में यहां आता रहता हूं, लेकिन आज मुझे इस यात्रा के लिए भगवान का बहुत-बहुत धन्यवाद है।' इस मौके पर गोविंदा सिंपल लाल कुर्ता और सफेद पजामा पहने नजर आए।
क्यों प्रसिद्ध है श्री जगन्नाथ मंदिर
श्री जगन्नाथ मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में से एक है। यह भगवान विष्णु के रूप भगवान जगन्नाथ को समर्पित है और देशभर से लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। श्री जगन्नाथ मंदिर भारत के ओडिशा राज्य के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित है। यह हिंदुओं के चार प्रमुख धामों (चार धाम) में से एक है। भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को समर्पित यह भव्य मंदिर 12वीं शताब्दी का है। इसे मुख्य रूप से 'श्री क्षेत्र' के नाम से भी जाना जाता है।
गोविंदा का करियर
गोविंदा 1980 के दशक से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं जैसे- 'इल्जाम', 'मरते दम तक', 'खुदगर्ज', 'दरिया दिल', 'जैसी करनी वैसी भरनी' और 'स्वर्ग'। अपनी कॉमेडी और डांस के लिए वे दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय रहे हैं।
साल 2024 में गोविंदा को एक हादसे में गोली लग गई थी, जब वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को अलमारी में रखते समय गलती से वह चल गई थी। उस समय उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अब जल्द ही गोविंदा एक रियलिटी शो के जरिए टेलीविजन पर वापसी करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Raaka: क्या अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की 'राका' में कैमियो करेंगे शाहरुख खान? जानें पूरी डिटेल