गोविंदा का डांसिंग स्टाइल आज भी बॉलीवुड में पॉपुलर है। हाल ही में वह अपने एक नए लुक के कारण चर्चा में आए हैं। गोविंदा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार में बैठे हैं। एक व्यक्ति उन्हें कुछ समझा रहा है। इसी वीडियो को जब यूजर्स ने देखा तो उनका ध्यान गोविंदा के नए लुक पर गया। इस लुक को कुछ यूजर्स ने पसंद किया तो, कुछ को गोविंदा का लुक बिल्कुल भी नहीं भाया है। जानिए, यूजर्स ने गोविंदा के लुक में क्या-क्या कमेंट किए हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा से तुलना
वायरल वीडियो में गोविंदा की मूंछों ने यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस लुक को देखकर ही एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो शत्रुघ्न सिन्हा लग रहे हैं।’ एक अन्य यूजर को गोविंदा का मूंछों वाला लुक पसंद नहीं आया, वह लिखता है, ‘ये पतली मूंछें गोविंदा पर अच्छी नहीं लग रही हैं।’
ये खबर भी पढ़ें:
Govinda Wife Sunita: गोविंदा की पत्नी सुनीता बोलीं, ‘मुझे ट्रोल करने वालों से प्यार है’; साझा की वजह
हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ पर ली यूजर्स ने चुटकी
एक अन्य यूजर्स ने गोविंदा का लुक देखकर कमेंट किया, ‘लगता है कि अवतार फिल्म की तैयारी कर रहे हैं।’ बताते चलें कि गोविंदा ने कई साल पहले दावा किया था कि उन्हें जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ ऑफर हुई। मगर गोविंदा ने यह फिल्म ठुकरा दी थी। गोविंदा की इस बात आज तक किसी को यकीन नहीं है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी उर्फी जावेद के पॉडकास्ट में इस बात को लेकर कहा, ‘मुझे इस बारे में नहीं पता है।’
ये खबर भी पढ़ें:
Govinda: कैसे ठप हुआ गोविंदा का करियर? पहलाज निहलानी का खुलासा, डेविड धवन पर लगाया चीची को भड़काने का आरोप
इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं गोविंदा
गोविंदा ने जिस फिल्म के लिए नया लुक रखा है, उसका नाम ‘दुनियादारी’ है। पिछले दिनों इस फिल्म के लिए वह डांस प्रैक्टिस करते हुए भी नजर आए। डांस प्रैक्टिस से जुड़ा एक वीडियो गोविंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है।