अपनी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के प्रमोशन के दौरान विक्की से जब पूछा गया कि क्या वह कटरीना के साथ अपनी फिल्मों पर चर्चा करते हैं और क्या वह उन्हें डांस पर टिप्स देती हैं? इसका जवाब देते हुए कटरीना ने कहा, 'बेशक, जब भी मैं रिहर्सल करता हूं और घर वापस जाता हूं तो उन्हें रिहर्सल का वीडियो दिखाता हूं। वह सच में उन वीडियोज को बारीकी से देखने के बाद बताती कि कौन सा अच्छा है और कौन सा बुरा है। वह एक बेहद शानदार डांसर हैं और उन्हें सिनेमा में डांस करने के बारे में भी काफी जानकारी है, इसलिए मेरे डांस पर उनके पास देने के लिए बहुत सारे रिएक्शन्स होते हैं।'
An Action Hero: आयुष्मान बोले, ‘आनंद सर के पास कोई टेढ़ी कहानी आती है, तो पहला फोन मेरे पास ही आता है’
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए विक्की कौशल ने बताया,'कटरीना को इंडस्ट्री में काम के तरीकों के बारे में काफी जानकारी है। उन्हें मालूम है कि कैमरे के सामने सब कैसे होता है, क्या करना है और क्या नहीं करना है। इसलिए, मैं उनसे मार्गदर्शन और सीख लेता हूं और सच में वह मेरी बहुत मदद करती हैं। वह बहुत क्रिएटिव रिएक्शन देती हैं, जिससे मुझे बहुत कुछ जानने और सीखने को मिलता है। वह फिल्म की लाइटिंग के बारे में भी बहुत कुछ जानती हैं।' इतना ही नहीं, विक्की कौशल ने कटरीना से शादी करके खुद को लकी भी बताया है।
Guardians Of The Galaxy Vol 3: 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' का ट्रेलर जारी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
पर्सनल लाइफ के साथ ही विक्की कौशल अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ अपनी आगामी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में वह एक कॉरियोग्राफर की भूमिका निभा रहे हैं। 'गोविंदा नाम मेरा' के बाद विक्की कौशल भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आएंगे। यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होगी।
Indiana Jones 5: इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म