पांच साल पहले करण पर बरसे गोविंदा
अभिनेता गोविंदा और निर्माता डेविड धवन के बीच का मनमुटाव किसी से छिपा नहीं है। वह दोनों कई बार मीडिया के सामने एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बोल चुके हैं। इसी क्रम में गोविंदा ने आज से पांच साल पहले दिए एक इंटरव्यू में डेविड धवन के साथ-साथ करण जौहर को भी खूब खरीखोटी सुनाई थी। गोविंदा ने करण को डेविड से भी ज्यादा खतरनाक बताया था। यह किस्सा उस वक्त का है जब साल 2017 में कि फिल्म 'आ गया हीरो' रिलीज होने वाली थी। लेकिन उसी समय करण जौहर ने एक हफ्ते बाद अपनी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' रिलीज का एलान किया था, जो गोविंदा को बिल्कुल पसंद नहीं आया था।
खतरनाक हैं करण
एक साक्षात्कार में जब करण से पूछा गया था कि क्या वह कभी 'कॉफी विद करण' में जाएंगे। इस सवाल पर गोविंदा ने जवाब में कहा था,'अगर करण मुझे बुलाते हैं तो यह सम्मान की बात होगी। लेकिन उन्होंने वरुण की फिल्म को मेरी फिल्म से एक हफ्ते बाद ही रिलीज कर रहे हैं। वह दिखाते हैं कि वह बहुत विनम्र और मासूम हैं लेकिन वह डेविड से ज्यादा जलन रखने वाले और ज्यादा खतरनाक इंसान हैं।'
अपने ग्रुप से अलग किसी को नहीं बुलाते करण
गोविंदा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,'पिछले 30 वर्षों में करण ने मुझे कभी नहीं बुलाया। वह ऐसे एक्टर्स को देखते भी नहीं जो उनके ग्रुप का हिस्सा नहीं है। मुझे संदेह है कि वह लोगों को हैलो तक बोलते होंगे। वह इतने दयालु नहीं हैं। यह उनका सोचा समझा कदम है कि मेरी फिल्म से एक हफ्ते बाद अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं। मुझे वो कभी भी सीधे नहीं लगते हैं।'